यूपी के इन चार शहरों में दौड़ेगी मेट्रो, योगी सरकार की इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट में घोषणा
Source : https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/metro-train-will-run-in-these-four-cities-of-up-announced-in-the-economic-survey-report-of-yogi-government-201770659776231.amp.html
योगी सरकार ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन इकोनॉमिक सर्वे 2026 की रिपोर्ट पेश की, जिसमें एक बार फिर गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, और प्रयागराज में मेट्रो का संचालन करने की घोषणा की गई। राज्य सरकार की इस घोषणा से एक बार फिर गोरखपुर में मेट्रो संचालन की उम्मीद बंधी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) द्वारा गोरखपुर मेट्रो परियोजना गोरखपुर मेट्रो परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित की जा रही एक हल्की तीव्र परिवहन प्रणाली है। यह मेट्रो रूट लगभग 28 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 27 स्टेशनों के साथ 2 एलिवेटेड लाइनें होंगी। इस परियोजना पर 4600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 में यूपीएमआरसीएल को परियोजना के समन्वयक के रूप में नियुक्त किया।
यूपीएमआरसीएल को हितधारकों को एक साथ लाकर चरण 01 शुरू करने का काम सौंपा गया था। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस ने एक परियोजना रिपोर्ट तैयार की, जिसे मार्च 2019 में निगम को प्रस्तुत किया गया था। इसे अक्तूबर 2020 में राज्य मंत्रिमंडल ने अनुमोदित किया था। सार्वजनिक निवेश बोर्ड ने 01 दिसंबर 2021 में परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दी थी। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हेंडल से इसकी घोषणा की थी। राज्य सरकार ने तब बजट में भी गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन उसके बाद से योजना पर कोई प्रगति नहीं है।
गोरखपुर मेट्रो लाइन 01 रूट
लाइन 1 श्याम नगर से सूबा बाजार तक चलेगी, जिसमें कुल 16 स्टेशन शामिल होंगे। इस मेट्रो लाइन की लंबाई 16.95 किमी है। यहां वे विभिन्न स्टेशन हैं जिन्हें यह आगामी मेट्रो लाइन कवर करेगी। श्याम नगर, बगरदगवा, शास्त्रीनगर, गोरखनाथ मंदिर, हजारीपुर, धर्मशाला (इंटरचेंज स्टेशन), गोरखपुर रेलवे स्टेशन, विश्वविद्यालय, मोहद्दीपुर, रामगढ़झील, एम्स, मालवीयनगर, एमएमएम इंजीनियरिंग कॉलेज, दिव्यनगर, सूबा बाजार।
गोरखपुर मेट्रो लाइन 02 रूट
लाइन 2 गुलरिहा से कचेहरी चौराहा तक चलेगी, जिसमें कुल 11 स्टेशन शामिल होंगे। इस मेट्रो लाइन की लंबाई 10.46 किलोमीटर है। इस रूट पर गुलरिहा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, मुगलहा, खजांची बाजार, बशारतपुर, अशोकनगर, विष्णुनगर, असुरन चौक, धर्मशाला (इंटरचेंज स्टेशन), गोलघर, कचहरी चौराहा।

Leave a Comment