लखनऊ में अतिक्रमण पर एलडीए की बड़ी कार्रवाई, आठ अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
HighLights:-
-
एलडीए ने 40 बीघा में 8 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कीं।
-
डालीबाग में एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स सील हुआ।
-
गोसाईंगंज, सैरपुर, काकोरी में चला बड़ा अभियान।
Source :- https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-lucknow-lda-demolishes-8-illegal-plottings-seals-complex-40149342.html
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने शुक्रवार को अवैध निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। गोसाईंगंज, सैरपुर व काकोरी में अभियान चलाकर लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 08 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। वहीं, डालीबाग में एक अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया।
प्रवर्तन जोन दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने गोसाईंगंज के ग्राम-कासिमपुर बिरूहा में चांद सराय क्रासिंग के पास राजेन्द्र श्रीवास्तव व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
इसी तरह प्रवर्तन जोन तीन के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने काकोरी के इब्राहिमगंज, खुदाईंट एवं पलेंहदा में अभियान चलाकर 20 बीघा क्षेत्रफल मेें हो रही चार अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
प्रवर्तन जोन चार के जोनल अधिकारी राजीव कुमार ने पलहरी, बौरूमऊ एवं कोडरी भौली में 10 बीघा क्षेत्रफल में हो रही तीन अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। डालीबाग में बटलर रोड पर लगभग तीन सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर तीन मंजिला कांप्लेक्स को सील किया गया।

Leave a Comment